भारत ने आज अपने चौथे ग्रुप मुकाबले में अर्जेंटीना को 74-20 के रिकॉर्ड अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हालांकि भारत के एकतरफा जीत की उम्मीद तो थी लेकिन उन्होंने विपक्षी टीम को 6 बार ऑल आउट करके ईरान को चेतावनी दे दी है। सेमीफाइनल में भारत का सामना अब ईरान से होना तय है। वैसे अभी अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत का सामना इंग्लैंड से होना है और वहां भी भारत अपना बेहतरीन प्रदर्शन बरक़रार रखा चाहेगा। अगर जीत के अंतर को देखें तो ये विश्व कप का रिकॉर्ड है।
आज भारत की इस रिकॉर्ड जीत में डिफेंडरों के साथ-साथ रेडरों ने भी लाजवाब प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से आज डिफेन्स में मंजीत छिल्लर, सुरेंदर नाडा और सुरजीत ने हाई फाइव हासिल किये। रेडिंग में अजय ठाकुर ने एक बार फिर सुपर 10 हासिल किया, वहीँ दूसरे हाफ में खेल में आये राहुल चौधरी ने भी सुपर 10 हासिल कर लिया। अजय ठाकुर ने कुल 14 और राहुल चौधरी ने कुल 11 अंक हासिल किये। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत के कप्तान अनुप कुमार अपने डिफेंडरों और रेडरों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।
मैच समाप्त और भारत ने अर्जेंटीना को 74-20 के विशाल अंत से हरा दिया है, सेमीफाइनल में किया प्रवेश, भारत की ये विश्व कप में सबसे बड़ी जीत है।
No comments:
Post a Comment