Tuesday, 11 October 2016

Kabaddi World Cup 2016 - भारत ने बांग्लादेश को 57-20 से बुरी तरह हरया

भारत ने यहाँ आज अहमदाबाद में विश्व कप के अपने तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 57-20 से बुरी तरह हर दिया है। इस जेट के साथ ही भारत अपने ग्रुप में 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुँच गया है और सेमीफाइनल में पहुंचना उनका लगभग तय हो गया है। भारत का अगला मुकाबला 15 अक्टूबर को अर्जेंटीना के खिलाफ होगा और भारत उस मैच को जीतकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी। ग्रुप ए से दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के बीच एक बेहतरीन मुकाबला होगा और वो मैच शायद ये तय करे कि भारत के साथ सेमीफाइनल में इस ग्रुप से दूसरी कौन सी टीम जाएगी। ग्रुप ए में ईरान का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया है।

आज भारत के लिए अजय ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्होएँ सुपर 10 हासिल करते हुए 11 अंकों पर कब्ज़ा किया। उनके अलावा परदीप नरवाल ने भी रेडिंग में 8 अंक हासिल किये। डिफेन्स में सुरेंदर नाडा ने बाद में आकर हाई 5 हासिल किया और उनके नाम आज के मैच में 6 अंक रहे। मंजीत छिल्लर, मोहित छिल्लर और संदीप नरवाल ने डिफेन्स में 3-3 अंक हासिल किये। कप्तान अनूप कुमार हालांकि फॉर्म में नहीं दिखे लेकिन फिर भी टीम ने अपने पड़ोसी प्रतिद्वंदी को एकतरफा मुकाबले में मात दी।

No comments:

Post a Comment