Must watch this video :
https://www.youtube.com/watch?v=w984U1DvpYQ
Digital Master, News Junky, Journalist expert in Gujarati and Hindi Digital Journalism with Experience in Electronic & Print Journalism. Love to Sports and Video Journalism.
Goa (ANI): Goa's first woman chief minister Shashikala Kakodkar today passed away at the ripe age of 81 at her Altinho residence in Panaji after suffering from a prolonged illness. The Goa government has announced two days state mourning, while all government offices were given holiday today. Kakodhar was ailing for six months and was bed-ridden since the last one month. Following her father's death in 1973 while being still in office, Kakodkar became chief minister and continued to be in power till 1979.
Kakodkar was active in social and cultural fields and had headed the Bhartiya Bhasha Suraksha Manch (BBSM), a front demanding mother tongue be made medium of instruction in elementary education. She is survived by three sons and the final rites would be performed tomorrow evening. Goa Chief Minister Laxmikant Parsekar while expressing condolences said Goa has lost the woman whose has contributed immensely to the development of the state. (ANI)
रांची में खेले गए चौथे एकदिवसीय में न्यूजीलैंड ने भारत को रनों से हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 29 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की तरफ से आज पहले मार्टिन गप्टिल ने 72 रनों की पारी खेली और उसके बाद टिम साउदी ने तीन विकेट लेकर भारतीय टीम को झटका दे दिया। भारत की बल्लेबाजी आज फिर से दिल्ली एकदिवसीय की तरह फ्लॉप रही और कीवी टीम को इस दौरे में एक और जीत नसीब हो गई। रांची में चार एकदिवसीय में ये भारत की पहली हार है।
टॉस जीतकर आज न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लेकर सबको चौंका दिया। न्यूजीलैंड ने इस दौरे पर अपना पहला टॉस जीता। मार्टिन गप्टिल और टॉम लैथम ने टीम को तेज़ शुरुआत दी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। 16वें ओवर में लैथम को 39 के स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता किया। गप्टिल ने अपना 31वां एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 26वें ओवर में गप्टिल को 72 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने आउट किया। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर ने टीम को 180 के पार पहुंचाया लेकिन एक बार फिर वहां से न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई। स्पिनरों ने रन रेट पर काबू कर दिया और एक समय जो स्कोर 300 के पार जाता दिख रहा था वो 260/7 के स्कोर पर रुक गया। विलियमसन ने 41 और रॉस टेलर ने 35 रन बनाये लेकिन दोनों बल्लेबाज तेज़ पारी नहीं खेल पाए।
अमित मिश्रा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, धवल कुलकर्णी और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे। 11 रन बनाकर वो साउदी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली के साथ 79 रन जोड़े और यहाँ मैच भारत के पक्ष में दिख रहा था। लेकिन इश सोढ़ी ने कोहली को 45 रनों पर पवेलियन भेजा और यहीं पर कीवी टीम ने वापसी की। रहाणे ने अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया लेकिन जेम्स नीशम ने उन्हें 57 के स्कोर पर और उसके बाद धोनी को 12 रनों पर आउट करके भारत को मुश्किल में डाल दिया।
टिम साउदी ने 33वें ओवर में मनीष पांडे और केदार जाधव को लगातार गेंदों पर आउट करके न्यूजीलैंड को मैच में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 36वें ओवर में हार्दिक पांड्या भी सैंटनर की गेंद पर आउट हो गये। अक्षर पटेल का साथ देने अमित मिश्रा आये और दोनों ने 38 रन जोड़कर उम्मीद जगा दी। लेकिन 205 के स्कोर पर अमित मिश्रा 14 रन बनाकर रन आउट हो गये और 207 के स्कोर पर अक्षर पटेल को भी बोल्ट ने 38 रनों पर आउट करके भारत को मैच से लगभग पूरी तरह बाहर कर दिया। 45 गेंदों में भारत को जीत के लिए 54 रन बनाने थे लेकिन विकेट सिर्फ एक ही बचा था।
आखिरी विकेट के लिए धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव के साथ 34 रन जोड़े लेकिन मैच भारत के हाथ से दूर जा चुका था। ट्रेंट बोल्ट ने उमेश को आउट करने भारत को 241 रनों पर ऑल आउट कर दिया। धवल कुलकर्णी 25 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड: 260/7 (गप्टिल 72, अंकित मिश्रा 2/42)
भारत: 241 (रहाणे 57, साउदी 3/40)
न्यूजीलैंड टीम इस वक़्त भारतीय दौरे पर है जहां वो भारत के विरुद्ध टेस्ट और वनडे सीरीज़ में अपना हाथ आज़मा रही है। इस दौरे पर कीवी टीम को तीन टेस्ट मैच और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। टेस्ट सीरीज ख़त्म हुई और उसका नतीजा पूरी तरह भारत के पक्ष में गया, भारत ने कीवी टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर वाईटवाश किया।
टेस्ट सीरीज के बाद अब बारी थी वनडे सीरीज़ की जिसके पहले तीन मैचों में टीम इंडिया 2-1 से बढ़त बनाये हुए है। तीसरा मैच मोहाली में खेला गया जिसे भारत ने सात विकेट शेष रहते जीत लिया। इस जीत को भारतीय समर्थक के साथ-साथ कीवी समर्थक भी लम्बे समय तक याद रखेंगे।
ये सिर्फ इसलिए नहीं कि इसमें विराट कोहली ने नाबाद 154 रन की बेमिसाल पारी खेली बल्कि इस लिए भी कि जब टीम इंडिया मुसीबत में थी और उसके दो बल्लेबाज़ आउट हो चुके थे तब अनुभवी खिलाड़ी रॉस टेलर ने मैन ऑफ़ द मैच रहे विराट कोहली का मात्र छह रन पर एक आसान सा कैच टपका दिया था जो उन्हें मैच गवांकर चुकाना पड़ा।
तीसरे मैच की हार के बाद कीवी टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकलम ने रॉस टेलर को आड़े हाथ लिया और कुछ ऐसा ख़ुलासा किया जिससे क्रिकेट जगत में सनसनी सी फैल गई।
20 अक्टूबर को प्रकाशित हुई मैकलम की किताब में ऐसी कई बातों का ज़िक्र है जिसे पढ़कर सभी क्रिकेट फैन्स हैरान हो रहे हैं जिनमें एक किस्सा रॉस टेलर से जुड़ा है। मैकलम के मुताबिक जब साल 2011 में डैनियल विटोरी के बाद कीवी टीम का कप्तान बनने के लिए टेलर और मैकलम से प्रतिक्रियाएं मांगी गई थी तो टेलर ने उसपर अपनी प्रतिक्रिया बिल्कुल अजीब ढंग से दी थी जिससे मैकलम नाखुश थे।
मैकलम का ये भी कहना है कि उनकी कप्तानी को लेकर टेलर खुश नहीं थे और उन दोनों के बीच दूरियां भी बढ़ गई थी। इसी के साथ-साथ मैकलम ने ये भी कहा कि टेलर टीम की मीटिंग में भी रुचि नहीं दिखाते थे और ना ही साथी खिलाड़ियों के साथ ज्यादा घुलते मिलते और बात चीत करते थे।
ऐसे और बहुत सारे कथन हैं जो मैकलम ने अपनी इस किताब में ज़ाहिर किये हैं जिन्हें पढ़कर फैन्स सकते में हैं।
भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कबड्डी के खेल में भारत का कोई सानी नहीं है, 2016 कबड्डी विश्वकप में भी टीम इंडिया ही रही चैंपियन। पहले हाफ़ में ईरान ने भारत पर 18-13 से बढ़त ले रखी थी। लेकिन दूसरे हाफ़ में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ईरान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, और इस जीत के हीरो रहे रेडर अजय ठाकुर जिन्होंने इस विश्वकप में पांचवीं बार सुपर-10 हासिल किया।
अजय ठाकुर ने कबड्डी विश्वकप 2016 में सबसे ज़्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले रेडर भी बन गए, भारत के इस शेर ने इस मैच में 12 रेड प्वाइंट्स हासिल किए। अजय ठाकुर के इस कमाल के प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ईरान को 38-29 से शिकस्त दी। दूसरे हाफ़ में भारत ने कुल 25 अंक हासिल किए, जबकि ईरान को सिर्फ़ 11 अंक दिए। एक बार फिर भारत का कबड्डी और ईरान पर दबदबा क़ायम है।
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के एथलीट्स कमीशन का सदस्य बनाया गया है। भारतीय खेल जगत के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। साइना को एक दिन पहले आइओसी के अध्यक्ष थॉमस बैच से इस आशय का खत प्राप्त हुआ है। इसमें कहा गया है कि रियो ओलंपिक के दौरान साइना को एथलीट कमीशन का चुनाव उम्मीदवार बनाने के बाद अब उन्हें इस कमीशन का सदस्य बनाते हुए आइओसी को काफी खुशी हो रही है। इस कमीशन की अध्यक्ष एंजेला रूगिरो हैं। इसमें नौ उपाध्यक्ष और 10 सदस्य होंगे। इस कमीशन की अगली बैठक 6 नवंबर को होगी। साइना के लिए यह अच्छी खबर कोर्ट में लौटने के साथ ही आई है। बता दें कि साइना रियो ओलंपिक से बाहर होने के बाद अपने घुटने की चोट के चलते आराम कर रही थीं। साइना ने नवंबर तक मैदान में उतरने की उम्मद भी जताई है। साइना के पिता हरवीर सिंह ने अपनी बेटी के ओलंपिक पैनल में चुने जाने पर खुशी जताई है। खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें क्रिकेट की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।
धर्मशाला में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत ने ये मैच जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है और आज गेंदबाजों ने भारत की जीत में बहुत ही बड़ा योगदान दिया। साथ ही विराट कोहली ने बेहतरीन अर्धशतक लगाकर टीम की जीत पक्की कर दी। भारत ने अब भारत में न्यूजीलैंड को लगातार सातवें मैच में हरा दिया है और 2003 के बाद से कीवी टीम मेजबान टीम को एक भी एकदिवसीय मुकाबले में नहीं हरा पाई है।
आज टॉस जीतकर भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया जो बहुत ही सही साबित हुआ। भारत के तेज़ गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अपना पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेल रहे हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में मार्टिन गप्टिल को आउट कर दिया। इसके बाद उमेश यादव ने अपना कहर बरपाते हुए दो लगातार गेंदों में केन विलियमसन और रॉस टेलर को आउट कर दिया। हालांकि उन्होंने ये विकेट दो अलग-अलग ओवरों में लिए। 43 के स्कोर पर हार्दिक ने कोरी एंडरसन और 48 के स्कोर पर ल्युक रोंकी को आउट करके न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी।
पार्ट-टाइम गेंदबाज केदार जाधव ने इसके बाद 65 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दो लगातार गेंदों में दो झटके धोनी के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया। लेकिन इसके बाद ओपनिंग के लिए उतरे टॉम लैथम ने पहले डग ब्रेसवेल के साथ पहले 41 रन जोड़े और उसके बाद टिम साउदी के साथ तेज़ 71 रन जोड़कर कीवी टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया। टॉम लैथम ने अपना पांचवां एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक लगाया। साउदी ने 45 गेंदों में 55 रनों की बहुत ही शानदार पारी खेली और ये उनका पहला एकदिवसीय अर्धशतक था।
अमित मिश्रा ने पहले साउदी को और फिर इश सोढ़ी को आउट करके न्यूजीलैंड टीम को 190 रनों पर समेट दिया। टॉम लैथम आखिर तक 79 रन बनाकर नाबाद रहे और ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बने। भारत की तरफ से हार्दिक और अमित मिश्रा ने तीन -तीन, उमेश यादव और केदार जाधव ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य के जवाब में भारत को अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 49 रनों की शुरुआत दी लेकिन 10वें ओवर में रोहित 14 और 13वें ओवर में रहाणे 33 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली ने इसके बाद मनीष पांडे के साथ 40 रन जोड़े लेकिन सोढ़ी ने मनीष पांडे को 17 रनों पर पवेलियन भेज दिया। कोहली ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी और कप्तान धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। कोहली ने अपना 37वां अर्धशतक पूरा किया। धोनी अभाग्यशाली रहे कि 21 रन बनाकर आउट हुए।
भारत ने 34वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत के समय कोहली 85 और केदार जाधव 10 रन बनाकर नाबाद थे। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य बचाने के लिए नहीं था और कोहली ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, ऐसे में मेहमान टीम की जीत नामुमकिन थी।
स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड: 190 (लैथम 79*, साउदी 55, हार्दिक पांड्या 3/31, अमित मिश्रा 3/49)
भारत: 192/4 (कोहली 85*, रहाणे 33)