टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले का कार्यकाल इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो जाएगा। BCCI भी कुंबले के कार्यकाल को आगे बढ़ाना नहीं चाहती इसलिए उन्होंने नए कोच के चयन के लिए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने अपनी राय देते हुए कहा है कि राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का अगला कोच होना चाहिए।
पॉन्टिंग ने कहा कि द्रविड़ को क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में कोचिंग देने का अनुभव भी है। इसलिए मुझे तो नहीं लगता की उनसे बेहतर भारत को कोई और कोच मिल सकता है। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उनके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और मैं उनका दिल से सम्मान भी करता हूं। गौरतलब है कि BCCI ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को कोच के पद के लिए आवेदन भरने को कहा है।






