भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के एथलीट्स कमीशन का सदस्य बनाया गया है। भारतीय खेल जगत के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। साइना को एक दिन पहले आइओसी के अध्यक्ष थॉमस बैच से इस आशय का खत प्राप्त हुआ है। इसमें कहा गया है कि रियो ओलंपिक के दौरान साइना को एथलीट कमीशन का चुनाव उम्मीदवार बनाने के बाद अब उन्हें इस कमीशन का सदस्य बनाते हुए आइओसी को काफी खुशी हो रही है। इस कमीशन की अध्यक्ष एंजेला रूगिरो हैं। इसमें नौ उपाध्यक्ष और 10 सदस्य होंगे। इस कमीशन की अगली बैठक 6 नवंबर को होगी। साइना के लिए यह अच्छी खबर कोर्ट में लौटने के साथ ही आई है। बता दें कि साइना रियो ओलंपिक से बाहर होने के बाद अपने घुटने की चोट के चलते आराम कर रही थीं। साइना ने नवंबर तक मैदान में उतरने की उम्मद भी जताई है। साइना के पिता हरवीर सिंह ने अपनी बेटी के ओलंपिक पैनल में चुने जाने पर खुशी जताई है। खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें क्रिकेट की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।
No comments:
Post a Comment