Digital Master, News Junky, Journalist expert in Gujarati and Hindi Digital Journalism with Experience in Electronic & Print Journalism. Love to Sports and Video Journalism.
Monday, 26 December 2016
Shahid Afridi says his career is not over yet
Virat Kohli open letter to Indian batsman: his mantra for 2017 is need for making 'bold moves'
Saturday, 19 November 2016
Mahela Jayawardene Replaces Ricky Ponting As Mumbai Indians Head Coach
VIDEOS: Wriddhiman Saha stump like ms dhoni
https://www.youtube.com/watch?v=cV72BRctOt8&feature=youtu.be
Tuesday, 1 November 2016
Arnab Goshwami resigned as the editor-in-chief of Times Now
According to some employees of Times Now who did not wish to be named, Goswami told the editorial team that he believed in the media and would continue in the television business. Many sources in the organisation said he might start a news channel with politician and entrepreneur Rajeev Chandrasekhar and American media baron Rupert Murdoch. It was also rumoured that Goswami might join the popular UK news, Fox News.
After his resignation came out, in Twitter was abuzz with posts on 'Times Now' and 'Arnab Goswami'. These two topics were among the top trending topics on Tuesday evening.
Saturday, 29 October 2016
Dhoni - Virat Kohli : धोनी-कोहली समेत सभी खिलाड़ियों की जर्सी पर मां का नाम
Must watch this video :
https://www.youtube.com/watch?v=w984U1DvpYQ
Friday, 28 October 2016
Goa's first woman CM Shashikala Kakodkar passes away
Goa (ANI): Goa's first woman chief minister Shashikala Kakodkar today passed away at the ripe age of 81 at her Altinho residence in Panaji after suffering from a prolonged illness. The Goa government has announced two days state mourning, while all government offices were given holiday today. Kakodhar was ailing for six months and was bed-ridden since the last one month. Following her father's death in 1973 while being still in office, Kakodkar became chief minister and continued to be in power till 1979.
Kakodkar was active in social and cultural fields and had headed the Bhartiya Bhasha Suraksha Manch (BBSM), a front demanding mother tongue be made medium of instruction in elementary education. She is survived by three sons and the final rites would be performed tomorrow evening. Goa Chief Minister Laxmikant Parsekar while expressing condolences said Goa has lost the woman whose has contributed immensely to the development of the state. (ANI)
Virat Kohli message to Indian Army on Diwali Festivals
greetings to Indian Army who spend the auspicious on the border protecting the country. Virat Kohli sayed that I want to wish on Diwali to our Indian army. Jawans all the best. I know it means staying away from the family. The way you protect our country is worth a lot of praise. We get to celebrate festivals and live in peace because of them. Jai Hind.
Must Watch this Video Message from Virat Kohli
https://www.youtube.com/watch?v=R4TWmeM0CWA
Thursday, 27 October 2016
Hocky Player Surender Kumar suspended for two matches in Asian Champions Trophy
न्यूजीलैंड ने भारत को रनों से हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला दिया
रांची में खेले गए चौथे एकदिवसीय में न्यूजीलैंड ने भारत को रनों से हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 29 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की तरफ से आज पहले मार्टिन गप्टिल ने 72 रनों की पारी खेली और उसके बाद टिम साउदी ने तीन विकेट लेकर भारतीय टीम को झटका दे दिया। भारत की बल्लेबाजी आज फिर से दिल्ली एकदिवसीय की तरह फ्लॉप रही और कीवी टीम को इस दौरे में एक और जीत नसीब हो गई। रांची में चार एकदिवसीय में ये भारत की पहली हार है।
टॉस जीतकर आज न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लेकर सबको चौंका दिया। न्यूजीलैंड ने इस दौरे पर अपना पहला टॉस जीता। मार्टिन गप्टिल और टॉम लैथम ने टीम को तेज़ शुरुआत दी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। 16वें ओवर में लैथम को 39 के स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता किया। गप्टिल ने अपना 31वां एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 26वें ओवर में गप्टिल को 72 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने आउट किया। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर ने टीम को 180 के पार पहुंचाया लेकिन एक बार फिर वहां से न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई। स्पिनरों ने रन रेट पर काबू कर दिया और एक समय जो स्कोर 300 के पार जाता दिख रहा था वो 260/7 के स्कोर पर रुक गया। विलियमसन ने 41 और रॉस टेलर ने 35 रन बनाये लेकिन दोनों बल्लेबाज तेज़ पारी नहीं खेल पाए।
अमित मिश्रा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, धवल कुलकर्णी और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे। 11 रन बनाकर वो साउदी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली के साथ 79 रन जोड़े और यहाँ मैच भारत के पक्ष में दिख रहा था। लेकिन इश सोढ़ी ने कोहली को 45 रनों पर पवेलियन भेजा और यहीं पर कीवी टीम ने वापसी की। रहाणे ने अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया लेकिन जेम्स नीशम ने उन्हें 57 के स्कोर पर और उसके बाद धोनी को 12 रनों पर आउट करके भारत को मुश्किल में डाल दिया।
टिम साउदी ने 33वें ओवर में मनीष पांडे और केदार जाधव को लगातार गेंदों पर आउट करके न्यूजीलैंड को मैच में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 36वें ओवर में हार्दिक पांड्या भी सैंटनर की गेंद पर आउट हो गये। अक्षर पटेल का साथ देने अमित मिश्रा आये और दोनों ने 38 रन जोड़कर उम्मीद जगा दी। लेकिन 205 के स्कोर पर अमित मिश्रा 14 रन बनाकर रन आउट हो गये और 207 के स्कोर पर अक्षर पटेल को भी बोल्ट ने 38 रनों पर आउट करके भारत को मैच से लगभग पूरी तरह बाहर कर दिया। 45 गेंदों में भारत को जीत के लिए 54 रन बनाने थे लेकिन विकेट सिर्फ एक ही बचा था।
आखिरी विकेट के लिए धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव के साथ 34 रन जोड़े लेकिन मैच भारत के हाथ से दूर जा चुका था। ट्रेंट बोल्ट ने उमेश को आउट करने भारत को 241 रनों पर ऑल आउट कर दिया। धवल कुलकर्णी 25 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड: 260/7 (गप्टिल 72, अंकित मिश्रा 2/42)
भारत: 241 (रहाणे 57, साउदी 3/40)
Tuesday, 25 October 2016
Yogeshwar Dutt’s Silver Hopes Dented
On Monday, the Russian Wrestling Federation possibly dashed the hopes by claiming that the International Olympic Committee had dropped the investigation against Kudukhov, who died in a car crash in 2013.
Kudukhov was found to be positive for the steroid turinabol and the case was passed to an IOC disciplinary commission, which ended its investigation last week with no action taken, the Russian federation said. The IOC, which has not acknowledged any positive test by Kudukhov, did not make any official statement.
"We had received only one communication so far that Kudukhov had tested positive and Yogeshwar’s samples from 2012 would be tested before reaching any decision. But this was before the Rio Olympics. Post that there has been no communication in this regard," the official said.
ब्रेंडन मैकलम ने रॉस टेलर को लिया आड़े हाथ और क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई।
न्यूजीलैंड टीम इस वक़्त भारतीय दौरे पर है जहां वो भारत के विरुद्ध टेस्ट और वनडे सीरीज़ में अपना हाथ आज़मा रही है। इस दौरे पर कीवी टीम को तीन टेस्ट मैच और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। टेस्ट सीरीज ख़त्म हुई और उसका नतीजा पूरी तरह भारत के पक्ष में गया, भारत ने कीवी टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर वाईटवाश किया।
टेस्ट सीरीज के बाद अब बारी थी वनडे सीरीज़ की जिसके पहले तीन मैचों में टीम इंडिया 2-1 से बढ़त बनाये हुए है। तीसरा मैच मोहाली में खेला गया जिसे भारत ने सात विकेट शेष रहते जीत लिया। इस जीत को भारतीय समर्थक के साथ-साथ कीवी समर्थक भी लम्बे समय तक याद रखेंगे।
ये सिर्फ इसलिए नहीं कि इसमें विराट कोहली ने नाबाद 154 रन की बेमिसाल पारी खेली बल्कि इस लिए भी कि जब टीम इंडिया मुसीबत में थी और उसके दो बल्लेबाज़ आउट हो चुके थे तब अनुभवी खिलाड़ी रॉस टेलर ने मैन ऑफ़ द मैच रहे विराट कोहली का मात्र छह रन पर एक आसान सा कैच टपका दिया था जो उन्हें मैच गवांकर चुकाना पड़ा।
तीसरे मैच की हार के बाद कीवी टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकलम ने रॉस टेलर को आड़े हाथ लिया और कुछ ऐसा ख़ुलासा किया जिससे क्रिकेट जगत में सनसनी सी फैल गई।
20 अक्टूबर को प्रकाशित हुई मैकलम की किताब में ऐसी कई बातों का ज़िक्र है जिसे पढ़कर सभी क्रिकेट फैन्स हैरान हो रहे हैं जिनमें एक किस्सा रॉस टेलर से जुड़ा है। मैकलम के मुताबिक जब साल 2011 में डैनियल विटोरी के बाद कीवी टीम का कप्तान बनने के लिए टेलर और मैकलम से प्रतिक्रियाएं मांगी गई थी तो टेलर ने उसपर अपनी प्रतिक्रिया बिल्कुल अजीब ढंग से दी थी जिससे मैकलम नाखुश थे।
मैकलम का ये भी कहना है कि उनकी कप्तानी को लेकर टेलर खुश नहीं थे और उन दोनों के बीच दूरियां भी बढ़ गई थी। इसी के साथ-साथ मैकलम ने ये भी कहा कि टेलर टीम की मीटिंग में भी रुचि नहीं दिखाते थे और ना ही साथी खिलाड़ियों के साथ ज्यादा घुलते मिलते और बात चीत करते थे।
ऐसे और बहुत सारे कथन हैं जो मैकलम ने अपनी इस किताब में ज़ाहिर किये हैं जिन्हें पढ़कर फैन्स सकते में हैं।
Saturday, 22 October 2016
Kabaddi World Cup final 2016: भारत ने ईरान को 38-29 से शिकस्त दी
भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कबड्डी के खेल में भारत का कोई सानी नहीं है, 2016 कबड्डी विश्वकप में भी टीम इंडिया ही रही चैंपियन। पहले हाफ़ में ईरान ने भारत पर 18-13 से बढ़त ले रखी थी। लेकिन दूसरे हाफ़ में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ईरान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, और इस जीत के हीरो रहे रेडर अजय ठाकुर जिन्होंने इस विश्वकप में पांचवीं बार सुपर-10 हासिल किया।
अजय ठाकुर ने कबड्डी विश्वकप 2016 में सबसे ज़्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले रेडर भी बन गए, भारत के इस शेर ने इस मैच में 12 रेड प्वाइंट्स हासिल किए। अजय ठाकुर के इस कमाल के प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ईरान को 38-29 से शिकस्त दी। दूसरे हाफ़ में भारत ने कुल 25 अंक हासिल किए, जबकि ईरान को सिर्फ़ 11 अंक दिए। एक बार फिर भारत का कबड्डी और ईरान पर दबदबा क़ायम है।
सुनील गावस्कर होंगे लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित
RANJI TROHPY 2016: रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले
उधर कर्नाटक ने ईडन गरडस क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के तीसरे दौर के मुकाबले के दूसरे दिन दिल्ली के खिलाफ अपनी पहली पारी में 414 रन बनाए. कर्नाटक ने दिल्ली को पहली पारी में महज 90 रनों पर ढेर कर दिया था. इसी के साथ कर्नाटक ने उस पर पहली पारी के आधार पर 324 रनों की बढ़त ले ली थी. कर्नाटक की तरफ से सर्वाधिक 63 रन चिदंबरम गौतम ने बनाए थे. उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 56 रविकुमार समर्थ और कप्तान करुण नायर ने 53-53 रनों का योगदान दिया. कौनिन अब्बास ने 52 रन बनाए.
वहीं समर्थ सिंह (187) के शतक और कप्तान एकलव्य द्विवेदी (60) के अर्धशतक की बदौलत उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर के मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ अपनी पहली पारी में 524 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज तन्मय श्रीवास्तव (53) और सौरभ कुमार (51) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलकर उत्तर प्रदेश के लिए अहम योगदान दिया.
मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर के मुकाबले में शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 445 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए.
Friday, 21 October 2016
KABADDI WORLD CUP 2016: भारत और ईरान के बीच होगा खिताबी मुकाबला
दुनिया में जहां भी कोई अंतरराष्ट्रीय कबड्डी आयोजन होता है, वहां लोग कम से कम फाइनल मुकाबला इन दो देशों के बीच देखना चाहते हैं. एशियाई खेलों में दो बार रजत पदक जीतने वाली ईरानी टीम ने जहां पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 28-22 से हराया वहीं मौजूदा विश्व चैम्पियन और मौजूदा एशियाई चैम्पियन भारत ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले मे थाईलैंड को 73-20 के अंतर से रौंद दिया.
ग्रुप-ए में अपने पहले ही मैच में कोरिया के हाथों चौंकाने वाली हार झेलने वाली भारतीय टीम ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और बाकी के सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीतते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. थाई टीम ग्रुप-बी में पहले स्थान पर रही थी. एसे में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि वह भारत को काफी हद तक टक्कर देगी लेकिन मैच में इसकी झलक तक देखने को नहीं मिली.
भारतीय खिलाड़ियों ने छह बार थाई टीम को आलआउट किया. थाई खिलाड़ी भारत के अनुभवी खिलाड़ियों के सामने बेबस नजर आए लेकिन फाइनल में ऐसा नहीं होगा. ईरान ने हमेशा ही भारत को कड़ी टक्कर दी है. 2014 एशियाई खेलों का फाइनल कौन भूल सकता है, जहां भारत को अंतिम रेड के बाद 27-25 से करीबी जीत मिली थी. इसी तरह भारत ने 2010 के एशियाई खेलों में भी ईरान को ही हराया था.
भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने थाईलैंड के साथ हुए मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमने फाइनल की तैयारी पहले ही कर ली है. ईरान या फिर कोरिया कोई भी फाइनल में पहुंचता, हम उसके खिलाफ एक तरह की रणनीति के साथ मैट पर उतरते. हमारा लक्ष्य विश्व कप है और हम इसके काफी करीब हैं. हम अब कोई चूक नहीं करना चाहेंगे.' इस विश्व कप में पाकिस्तान की गैरमौजूदगी और बांग्लादेश के खराब खेल के कारण ईरान ही खिताब का दूसरा सबसे बड़ा दावेदार बना रहा और इसे सच साबित करते हुए फाइनल में पहुच गया है.
ग्रुप स्तर पर पोलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हारने वाले ईरान को हालांकि सेमीफाइनल में कोरिया से काफी कड़ी टक्कर मिली. कोरियाई टीम सही मायने में एक सेमीफाइनलिस्ट की तरह खेली और यह जता दिया कि आने वाले समय में वह कबड्डी की शक्ति के रूप में उभरेगी. फाइनल मैच को लेकर ईरानी कप्तान मिराज शेख ने कहा, 'हम तैयार हैं. हम जानते थे कि सेमीफाइनल या फिर फाइनल में हमारा सामना भारत से होगा. कोरिया ने काफी अच्छा खेल दिखाया और भारत ने भी थाईलैंड को अपने अंदाज में बड़े अंतर से हराया. हम शनिवार को एक रोचक मुकाबले के लिए तैयार हैं.'
SC ने राज्यों के साथ BCCI का लेन-देन रोका, दिया दो हफ्ते का 'अल्टीमेटम'
पैनल सचिव को शीर्ष अदालत के आदेश की एक प्रति आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर को भेजने के लिये भी कहा। सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्तूबर को बीसीसीआई में व्यापक सुधारों की लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने के अपने आदेश को बरकरार रखा था। अदालत ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और इसके महासचिव (क्रिकेट परिचालन) रत्नाकर शेट्टी को उन आरोपों के बारे में बताने को कहा था कि बीसीसीआई ने आईसीसी मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन को पत्र लिखा था कि लोढा पैनल के निर्देश सरकारी हस्तक्षेप के समान हैं। दोनों क्रिकेट प्रशासकों का बचाव कर रहे सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा, ‘बीसीसीआई को खलनायक की तरह पेश किया जा रहा है। यह ऐसा है जैसे बीसीसीआई के कारण ही हर गलत चीज हो रही है।’ मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी। बीसीसीआई में फैली भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस (सेवानिवृत्त) आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने कई सिफारिशें की है। बीसीसीआई ने कुछ सिफारिश जैसे एक सीएजी की नियुक्ति को मान लिया है, लेकिन कई सिफारिशों को मानने में बोर्ड को दिक्कत हो रही है।
Adhiraj Jadeja: DSR पर झुका BCCI, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा...
DRS पर झुका BCCI, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा इस्तेमाल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में डिसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का उपयोग करने का फैसला किया है। बोर्ड ने ट्रायल बेसिस पर डीआरएस को अपनाने की बात कही है। भारत और इंग्लैंड के बीच नौ नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी।
इसके उपयोग को लेकर बीसीसीआई, आईसीसी और हॉकआई के अधिकारियों ने बैठक की। इसमें डीआरएस में किए गए सुधार पर चर्चा हुई और इससे बीसीसीआई संतुष्ट नजर आया। भारत ने आखिरी बार 2008 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में डीआरएस का उपयोग किया था। लेकिन उस श्रृंखला के बाद कभी इसे नहीं अपनाया गया। हालांकि आईसीसी प्रतियोगिताएं जैसे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी आदि में भारत ने इसका उपयोग किया है।
बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया, 'इससे पहले संभावना होती थी कि ऑपरेटर एक गेंद को मिस कर देगा जिससे कि एलबीडब्लू की एक अपील मिस हो जाती थी। अब हॉकआई ने एक ऐसी तकनीक बनाई है जिससे ज्यादा तस्वीरें सेव की जा सके। इसमें अगर ऑपरेटर ट्रेकिंग को नापने में नाकाम रहता है तो तस्वीर के जरिए उसे फिर से देखा जा सकता है।'
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया, 'हमें खुशी है कि हॉकआई ने बीसीसीआई की ओर से की गई सभी सिफारिशों को अपना लिया। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में सुधारयुक्त डीआरएस को ट्रायल बेस पर अपनाएंगे। इस सिस्टम के प्रदर्शन और फीडबैक मिलने के आधार आगे इसे अपनाया जाएगा या नहीं इस पर विचार किया जाएगा। हम स्पोर्ट में तकनीक का सम्मान करते हैं। आने वाले दिनों में बीसीसीआई इस तरह के और कदम उठाएगा।'
डीआरएस में बीसीसीआई को सबसे ज्यादा परेशानी बॉल के रास्ते को मापने के सिस्टम से थी। लेकिन नए सिस्टम को अल्ट्रा मॉडर्न कैमरों का इस्तेमाल होगा। इसे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी ने पास किया है। भारतीय टीम के वर्तमान कोच अनिल कुम्बले ने एमआईटी का दौरा किया था। टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी डीआरएस पर पुनर्विचार की बात कही थी।
Wednesday, 19 October 2016
सहवाग ने अंग्रेजों का उड़ाया मजाक, कहा, खेल बदला, खेलने का तरीका नहीं
सहवाग का यह ट्वीट लोगों को काफी पसंद आया और इसका नतीजा यह रहा कि लोगों ने सहवाग के ट्वीट को शेयर और री-ट्वीट भी कर रहे हैं. दरअसल वीरु ने इशारों-इशारों में अंग्रेज पत्रकार मॉर्गन को ही जलाने के लिए यह ट्वीट किया. मॉर्गन भी चुप नहीं बैठे और पलटवार करते हुए सहवाग की ट्वीट पर ही एक गलती ढूंढ ली. मॉर्गन ने सहवाग को री-ट्वीट करते हुए लिखा, यह lose है. सहवाग ने अपने ट्वीट में loose का इस्तेमाल किया था.
India thrash them 69-18.All the best for semis
#INDvENG
Kabaddi World Cup 2016: लगातार चौथी जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचा
इस ग्रुप से दक्षिण कोरिया शीर्ष पर पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है. भारत को पांच मैचों से सिर्फ एक में हार मिली है और वह कोरिया के खिलाफ मिली थी. सेमीफाइनल मुकाबले 21 अक्टूबर को होने हैं.
इंग्लैंड के साथ होने वाले इस मैच में भारत की जीत को लेकर किसी के मन में कोई शंका नहीं थी. भारत ने हालांकि कोरिया के हाथों पहले ही मैच में मिली चौंकाने वाली हार के बाद किसी भी टीम को कमतर आंकना बंद कर दिया है और इस मैच के लिए भी जोरदार तैयारी की थी.
इस मैच को देखने पहुंचे लगभग 3,000 दर्शकों को टीम ने निराश नहीं किया और पहले हाफ में 45-6 के स्कोर के साथ भारी बढ़त ले ही. पहले हाफ में भारत ने इंग्लैंड को चार बार ऑल आउट किया. भारत ने पहले हाफ में कबड्डी विश्व कप में अब तक सबसे अधिक रेड अंक (47) जुटाने वाले इंग्लैंड के टोपे एडेवाल्यूर को कोई मौका नहीं दिया. दूसरी ओर, जैसी उम्मीद थी पहले हाफ में भारत की ओर से प्रदीप नरवाल (11 अंक), अजय ठाकुर (9 अंक) और संदीप नरवाल (7 अंक) ने चमकदार खेल दिखाया.
दूसरे हाफ में भारत ने अपने कई खिलाड़ियों को बदला. कप्तान अनूप कुमार, मंजीत चिल्लर और धर्मराज चेरालथन बाहर चले गए. पहले हाफ में खेल का हिस्सा रहे संदीप और अजय ने ही दूसरे हाफ में पाला बदला. जो बाहर गए, उनके स्थान पर सुरेंद्र नड्डा, नितिन तोमर, सुरजीत, राहुल चौधरी, मोहित चिल्लर ने मैट पर कदम रखा.
इस हाफ में भी भारत ने सबसे अधिक अंक रेड से जुटाए. दूसरे हाफ में भारत ने एक टैकल के माध्यम से इंग्लैंड को पांचवीं बार ऑल आउट किया. भारतीच रेडरों का इस कदर वर्चस्व रहा कि इंग्लैड की टीम टैकल से एक-एक अंक जुटा सकी. भारत ने रेड से कुल 43, टैकल से 12 और ऑल आउट से 10 अंक बनाए. इसके अलावा उसे चार अतिरिक्त अंक मिले. दूसरे हाफ में प्रदीप को रेड का अधिक मौका नहीं मिला. इस हाफ मे उनके खाते में दो रेड अंक आए. इसी तरह अजय ने भी इस हाफ में दो अंक जोड़े. इस हाफ में नितिन ने सात, राहुल ने पांच और सुरेंद्र ने तीन अंक बनाए. इससे पहले, मंगलवार को खेले गए पहले मैच में केन्या ने अमेरिका को 74-19 से हराकर अपने सेमीफाइनल में पहुचने की उम्मीदों को कायम रखा है.
केन्याई टीम ने हालांकि अपना कर्म कर दिया है लेकिन अब उन्हें किस्मत के भरोसे रहना होगा. बुधवार को अगर जापान की टीम थाईलैंड को सात सा उससे अधिक अंकों के अंतर से हरा देती है तो केन्या को सेमीफाइनल खेलने का मौका मिल जाएगा. थाईलैंड पर जीत की स्थिति में जापान के 16 अंक हो जाएंगे. केन्या के भी 16 अंक हैं. एसे में यह देखा जाएगा कि किस टीम ने ग्रुप स्तर ज्यादा अंक अर्जित किए हैं. एसे में उसे अंतिम-4 दौर मुकाबले में सम्भवत: दक्षिण कोरिया से भिड़ने का मौका मिल जाएगा. कोरियाई टीम ग्रुप-ए में पहले स्थान पर है.
वफादारी मेरे लिए सबसे अहम: कोहली
Tuesday, 18 October 2016
INDvsNZ ODI सीरीज : रैना दूसरे वनडे से भी बाहर
टीम इंडिया ने धर्मशाला में बेहद आसान जीत दर्ज की. हर लिहाज़ से फिरोजशाह कोटला पर होने वाले दूसरे वनडे मैच में भी भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी क्या विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव लाना चाहेंगे? सुरेश रैना के दूसरे वनडे के लिए भी फिट नहीं हो पाने के कारण इसकी संभावना नहीं के बराबर है. वायरल बुखार से जूझ रहे रैना अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और दूसरे वनडे में भी नहीं खेल पाएंगे.
टीम इंडिया का एक बड़ा लक्ष्य आईसीसी रैंकिंग में कीवी टीम को चित कर तीसरे नंबर पर पहुंचना भी है... इस लक्ष्य के लिए भारत को कीवी टीम को 4-1 या 3 मैचों के अंतर से जीत हासिल करने की ज़रूरत होगी... यानी टीम के लिए इस मिशन पर ढील बरतने की गुंजाइश नहीं है.
Kabaddi World Cup 2016: बांग्लादेश ने रेकॉर्ड अंतर से ऑस्ट्रेलिया को हराया
बांग्लादेश ने सोमवार को अपनी शक्ति का परिचय देते हुए कबड्डी विश्व कप के अपने चौथे ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 72 अंकों के भारी भरकम अंतर से हरा दिया। यह विश्व कप के इस संस्करण में किसी भी टीम की जीत का सबसे बड़ा अंतर है। इस बड़ी जीत के बावजूद बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे नहीं खुले हैं क्योंकि बीते तीन मैचों में से दो मैच गंवाकर यह टीम अपना काम पहले ही खराब कर चुकी है।
ग्रुप-ए से भारत और साउथ कोरिया का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचो में चार हार मिली जबकि एक मैच में वह जीत हासिल करने में सफल रहा है। बांग्लादेश ने इस मैच में अपनी पूरी शक्ति का प्रदर्शन किया और कुल 80 अंक जुटाए जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ आठ अंक जुटा सकी। बांग्लादेश ने इस विश्व कप में अब तक किसी भी टीम से अधिक अंक अपने नाम किए।
इससे पहले एक मैच में सर्वाधिक अंक जुटाने का रेकॉर्ड पोलैंड के नाम था, जिसने अमेरिका के खिलाफ ग्रुप-ए मैच में 75 अंक जुटाए थे। भारत, अर्जेंटीना के खिलाफ एक अंक के अंतर से इस रेकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गया था। इस बड़ी जीत वाले मैच में बांग्लादेश के हीरो रहे कप्तान अरुदुजमान मुंशी। मुंशी ने कुल 17 अंक अपने खाते में डाले। साबुज मिया को 10 अंक मिले। बांग्लादेश ने पूरे मैच के दौरान सात बार ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने चार अतिरिक्त अंक हासिल किए जबकि तीन अंक टैकल से और एक अंक रेड से पाया।




