Saturday, 19 November 2016

VIDEOS: Wriddhiman Saha stump like ms dhoni

विशाखापट्टनम में जारी पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शिकंजा कसा हुआ है। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान एलिस्टेयर कुक और हसीब हमीद का विकेट टीम इंडिया के लिए बहुत अहम साबित हुआ। ये दोनों जिस तरह से आउट हुए वो भी शानदार था। मोहम्मद शमी ने कुक का स्टंप तोड़ा तो विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अंदाज में हमीद को रनआउट किया।
इन दोनों विकेटों के वीडियो को बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किया है। दोनों विकेट ही मैच के दूसरे दिन चर्चा का विषय बने रहे। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने पहली पारी में 455 रन बनाए थे जवाब में इंग्लैंड की पारी 255 रनों पर सिमट गई। जयंत यादव की शानदार फील्डिंग और थ्रो पर साहा ने धौनी की स्टाइल में हमीद को रनआउट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।
https://www.youtube.com/watch?v=cV72BRctOt8&feature=youtu.be

No comments:

Post a Comment