चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूकजीलैंड के बीच खेला गया अभ्यालस मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत की पारी के दौरान शुरू हुई बारिश रुकी ही नहीं जिसके बाद मैच को खत्मा करने का निर्णय लिया गया। खेल रोके जाने से पहले तक भारत ने 26 ओवर में 129/3 रन बना लिए थे। डकवर्थ लुइस नियम से भारत ने मैच 45 रनों से जीत लिया। खेल रोके जाने तक विराट 52 और धोनी 17 रन पर खेल रहे थे।
इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से पारी की शुरुआत धुरंधर मार्टिन गप्टिल और ल्यूक रॉन्ची ने की। कीवी टीम की उम्मीद गप्टिल को शमी ने जल्दी ही पैवेलियन लौटा दिया। गप्टिल नौ रन ही बना पाए और भुवनेश्वर कुमार को कैच दे बैठे। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए रॉन्ची और विलियम्सन ने 43 रन जोड़े। शमी ने केन विलियम्सन (8) को 63 रन पर लौटा दिया। फिर उसी ओवर में नील ब्रूम (0) को धोनी के हाथों कैच करा दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से ल्यूक रॉन्ची(66) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पूरे समय जुझते दिखाई दिए। भारत की तरफ से शमी और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट, रविंद्र जडेजा ने 2, आर अश्विन और उमेश यादव ने 1-1 विकेट झटके।

No comments:
Post a Comment