Saturday, 17 September 2016

Modi meet his mother on his birthday at Gandhingar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के दिन मां हीरा बेन से मिलने के लिए गुजरात के गांधीनगर पहुंचे। वहां पीएम मोदी ने अपनी मां से आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने अपनी मां के साथ कुछ वक्त भी बिताया। मोदी की मां उनके छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं। यह पीएम का 66वां जन्मदिन है। पीएम मोदी शुक्रवार देर रात अहमदाबाद पहुंचे थे। स्थानीय हवाई अड्डे पर मोदी का भव्य स्वागत किया गया था। राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित पूरी गुजरात कैबिनेट, भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी एवं पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। अपने भव्य स्वागत के बाद मोदी ने गुजरात भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया और सीधा गांधीनगर स्थित राज भवन गए। वह रात को वहीं रुके थे। हाल के दिनों में यह प्रधानमंत्री की तीसरी गुजरात यात्रा है। गौरतलब है कि अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हालांकि, पार्टी के कुछ कार्यकर्ता निराश दिखे क्योंकि मोदी ने उन्हें संबोधित नहीं किया। पटेल आरक्षण आंदोलन और उच्च्ना में हुई दलित उत्पीड़न की घटना के बाद बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद भाजपा को गुजरात में काफी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है और अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव हैं । पिछले महीने मोदी दो बार गुजरात की यात्रा पर आए थे।

Video link of Modi meet his mother at Gandhinagar.

https://www.youtube.com/watch?v=p0cg83gx0_0

No comments:

Post a Comment